पाली शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़ 20 अप्रेल की रात को करीब 31 लाख के सोने-चांदी के गहने और दो लाख केश चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस यूपी से गिरफ्तार कर लाई। जिसका शनिवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। 25 साल का आरोपी तुषार कुमार आला दर्जे का नकबजन है। जिससे राजस्थान के सैकड़ों चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में आठ मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। CCTV कैमरों से बचने के लिए रेलवे स्टेशन से दूर जंगल से लेता शहर में एंट्री
एसपी मोनिका सैन ने बताया कि आरोपी आला दर्ज का नकबजनी है। वारदात वाले दिन आरोपी ट्रेन से पाली आया। रेलवे स्टेशन के मैन गेट से एंट्री लेने की बजाय वह पटरी-पटरी करीब दो किलोमीटर चला फिर मारूति नगर पहुंचा। दिन में आरोपी ने रैकी की। किरणसिंह के मकान पर ताला टंगा देखा तो आरोपी ने रात में यहां आया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस ट्रेन से फरार हो गया। सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालते हुए 800 दूर से आरोपी को पकड़ा
सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया कि टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रेल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक रूके और आखिर आरोपी को पकड़कर लाए। आरोपी की तलाश में पुलिस जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में उसकी तलाश में गई। 9वीं फेल आरोपी, जुआ-सट्‌टे में बर्बाद हुआ तो पकड़ी चोरी की राह
टीपी नगर थाने के एचएसओ हनुवंतसिंह ने बताया कि आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी यूपी की जगह राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता। क्योंकि यहां हर घर में आसानी से सोने-चांदी के गहने मिल जाते है।