मेरठ के जमालपुर गांव में एक शादी चर्चा का विषय बन गई. यहां दूल्हा अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर गांव की गलियों में निकला. शाही अंदाज में निकली इस बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. खास बात यह रही कि पोते की इस ख्वाहिश को उसके दादा ने पूरा किया. हाथी पर सवार दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है.
