सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) नीमच की टीम ने भरतपुर के सेवर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कल 50 क्विंटल से भी ज्यादा अवैध डोडाचूरा एक ट्रक से पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। CBN की टीम अवैध मादक पदार्थों से जुड़े माफियाओं का पता लगाने में जुटी हुई है। सूचना के बाद बॉर्डर इलाकों में बढ़ाई निगरानी CBN के अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक हरियाणा नंबर का ट्रक झारखंड से राजस्थान की सीमा की प्रवेश करेगा। इस सूचना पर बॉर्डर इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई। कल देर भरतपुर के सेवर थाना इलाके में सारस चौराहे के पास एक हरियाणा नंबर के ट्रक को रोककर उसे चेक किया गया। उसके अंदर सफ़ेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। प्लास्टिक के कट्टों में भरा था डोडा चूरा प्लास्टिक के कट्टों को चेक किया तो, उसमें डोडा चूरा भरा हुआ था। तलाशी के दौरान ट्रक में बैठा एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। वहीं CBN की टीम ने ड्राइवर को पकड़ लिया। ट्रक में रखे 252 कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ था। जिसका वजन 5096 किलोग्राम है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। फरार हुए आरोपी की तलाश जारी CBN के अधिकारियों ने मामले में ज्यादा कुछ बताने से मना कर दिया। वहीं वह ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। जिससे अवैध मादक पदार्थों से जुड़े माफिया सामने आ सके। इसके अलावा फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। 10 करोड़ जा रही डोडा चूरा की कीमत आरोपी से पूछताछ में यह सामने आया है कि यह डोडा चूरा जोधपुर और उदयपुर इलाकों सप्लाई होना था। आरोपी ड्राइवर भी वहीं का रहने वाला है। जब्त हुए डोडा चूरा की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई दिनेश बौद्ध नारकोटिक्स कमिश्नर और निखिल गांधी इकाई यूनिट के हेड के नेतृत्व में हुई है।
