धौलपुर जिले के बसई डांग थाना क्षेत्र के चंदीलपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान नेग की राशि को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हनों के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। शादी के बाद दुल्हनों की विदाई के दौरान नेग की राशि को लेकर यह विवाद हुआ था। इसके एक दिन बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने यह हमला किया। इस हमले में दुल्हनों के दादा-दादी समेत 5 लोग घायल हो गए। इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पहले देखिए मामले से जुड़ी 3 फोटोज अब पढ़िए क्या है पूरा मामला
