Riyan Parag Vaping Case Fine: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग एक नई मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में उनका ‘स्मोकिंग एक्ट’, जिसे खेल की गरिमा के खिलाफ माना गया है। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मंगलवार रात (28 अप्रैल) को मुल्लनपुर (न्यू चंडीगढ़) में मुकाबले के दौरान RR कप्तान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट (Vape) का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचे बवाल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कड़ा संज्ञान लिया है और इसे लेवल 1 का अपराध माना है।
