जोधपुर में लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क पर युवक तेज रफ्तार गाड़ियों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कारें बीच सड़क पर गोल-गोल घूमती दिख रही हैं। स्टंट के दौरान युवक कारों की छत पर भी खड़े नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 29 अप्रैल का बताया जा रहा है, जो झालामंड चौराहे से इंडिया बुल्स मेगा मॉल के बीच मुख्य मार्ग का है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों और गाड़ियों के नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अब देखिए, स्टंट से जुड़ी PHOTOS… बीच सड़क लहराई गाड़ियां, राहगीरों की जान जोखिम में
वीडियो में जिस समय कार चालकों द्वारा यह स्टंटबाजी की जा रही थी, उस वक्त आसपास से कई दोपहिया और चौपहिया वाहन भी गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जोधपुर पुलिस से अपील करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया- फिलहाल गाड़ियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि स्टंट करने वाले ये लड़के चौपासनी क्षेत्र के हो सकते हैं। पुलिस की टीमें उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। … यह खबर भी पढ़िए.. डीजे के पीछे बाइक-बोलेरो से किया स्टंट,VIDEO:मेड़ता रोड पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार, तीन गाड़ी जब्त जयपुर में ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी से जानलेवा स्टंट किया, VIDEO:इंस्टाग्राम पर डालते ही पुलिस हुई सर्तक, FIR दर्ज कर अरेस्ट किया जयपुर में बाइक पर स्टंट किया,फिर हाथ जोड़कर माफी मांगी-VIDEO:खड़ा होकर बाइक चला रहा था, हाथ हेलमेट के पीछे रख रखे थे; बोला- ऐसी गलती नहीं करूंगा शाहजहांपुर में स्टंट-करने वाले थाने में जोड़ रहे हाथ:हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन पर किया था, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त की
