सरकारी स्कूल के बच्चों के मिड-डे मील में एक मरा चूहा मिला है। बच्चों को दाल परोसी जानी थी। उससे पहले ही भगोने में चूहा नजर आ गया। ये मामला अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली का है। स्कूल की शिकायत के बाद आज शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच की। एक दिन पहले हुआ था मिड-डे मिल सप्लाई स्कूल में करीब 120 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। एनजीओ की ओर से सोमवार को मिड-डे मील सप्लाई किया गया था। बच्चों को खाना परोसा जाना था। एक भगोने में दाल भरी हुई थी। बच्चों ने जैसे ही भगोने के ऊपर रखी थाली हटाई, मरा हुआ चूहा नजर आया। इसके बाद टीचर्स को शिकायत की। स्टाफ के सदस्यों ने तुरंत दाल का बर्तन अलग किया और मरे चूहे का फोटो लिया। गनीमत रही कि बच्चों को दाल परोसे जाने से पहले ही चूहा नजर आ गया था। अधिकारी बोले- लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई टीचर्स ने इस बारे में प्रिसिंपल को बताया। इसके बाद शिक्षा विभाग में शिकायत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने जांच के लिए टीम गठित की। स्कूल पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्राम गोस्वामी ने कहा कि इस मामले की जांच कर रहे हैं, जिसकी भी गलती होगी उस पर कार्यवाही की जाएगी। — ये खबर भी पढ़िए- डोमिनोज ने बिल्डर को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेजा:खाने के आधे घंटे बाद फोन करके बताया, पता चलते ही तबीयत बिगड़ी अजमेर में डोमिनोज ने शाकाहारी ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेज दिया। आधे घंटे बाद कंपनी ने फोन करके बताया कि पिज्जा नॉनवेज था। (पढ़िए पूरी खबर)
