जयपुर में मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक करीब 4 घंटे की कटौती की जाएगी, जिससे पुराने शहर के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग की ओर से लाइन मेंटेनेंस और जरूरी तकनीकी कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। काम के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित इलाकों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी गणगौरी बाजार, बोरडी का रास्ता, बारह भाइयों का रास्ता, दीनानाथ जी की गली, जच्चा खाना, कान महाजन का बड़, जयलाल मुंशी का रास्ता, जाट के कुआं का रास्ता, नगर निगम हेरिटेज कार्यालय, हवामहल और आसपास के क्षेत्र इस कटौती से प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।