बजरी भरे ट्रैक्टर पर ड्राइवर स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक ट्रैक्टर के बोनट पर खड़ा है और पैरों से स्टेरिंग संभाल रखा है। जैसे ही ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ने लगा तो युवक बोनट पर बैठा और स्टेयरिंग संभाल लेता है। पुलिस के अनुसार, अवैध बजरी परिवहन के मामले में युवक का एक ट्रैक्टर भी सवाई माधोपुर के बौंली थाने में जब्त है। एक ट्रैक्टर पहले से जब्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर स्टंट करने वाला युवक सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के सांचोली ग्राम पंचायत के चांदा की झोपड़ी इलाके का रहने वाला गौरव उर्फ गोलू पुत्र पप्पू लाल मीणा है। इसके खिलाफ पहले भी एमएमडीआर एक्ट (खान और खनिज विकास और विनियमन अधिनियम) में कार्रवाई हो चुकी है। मामले में बाटोदा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद का कहना है कि यह वीडियो दौसा जिले के मंडावरी इलाके का है। पैरों से संभाला स्टेयरिंग वीडियो 23 सेकेंड का है। इसमें युवक ट्रैक्टर के बोनट पर खड़ा है। ट्रैक्टर की सीट पर कोई नहीं है। युवक फिल्मी स्टाइल में बोनट पर खड़ा होकर अपने बालों को ठीक कर रहा है। वहीं ट्रैक्टर के हुड पर सहारा लेकर पैरों से स्टेयरिंग संभाल रहा है। अचानक ट्रैक्टर का बैलन्स बिगड़ते ही युवक नीचे झुक कर उसका स्टेयरिंग संभाल लेता है और ड्राइवर सीट पर बैठ जाता है। देखें स्टंट की तस्वीरें…