भारत में आधार कार्ड अब हर नागरिक की पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और डिजिटल पेमेंट जैसे कई कामों में इसकी जरूरत होती है। इसी बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पुराना है और उन्होंने इसे कभी अपडेट नहीं कराया, उनके लिए अब दस्तावेज अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
