*सवाई माधोपुर , 26 अप्रेल। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी एवं हीट वेव की परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में परिवर्तन किया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने सवाई माधोपुर जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएँ 27 अप्रेल से सत्रांत तक सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।
वहीं समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। —000—