कोटपूतली में अब पुराने और दुर्लभ ग्रंथों (पांडुलिपियों) को खोजने का काम शुरू किया गया है। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने इसके लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई है, जो पूरे जिले में यह काम करेगी। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, मंदिर, मठ, संग्रहालय, लाइब्रेरी और निजी लोगों के पास रखी पुरानी पांडुलिपियों की जानकारी जुटाई जाएगी। एसडीएम को बनाया गया मुख्य अधिकारी इस काम के लिए कोटपूतली के एसडीएम जगदीश प्रसाद को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। क्या है इस अभियान का मकसद यह अभियान केंद्र सरकार के ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत चलाया जा रहा है। इसका मकसद पुराने ग्रंथों को ढूंढकर उन्हें सुरक्षित रखना और डिजिटल रूप में सेव करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनका लाभ ले सकें। प्रशासन ने आम लोगों से भी इस काम में सहयोग की अपील की है। अगर किसी के पास पुराने ग्रंथ या पांडुलिपियां हैं, तो वे इसकी जानकारी प्रशासन को दे सकते हैं।
