अलवर में दोस्त की पत्नी से रेप और दिल्ली में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी से रेप और मर्डर मामले में आरोपी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने आईआईटी छात्रा के सिर पर वार किया। खून से लथपथ युवती को घसीटते हुए घर के लॉकर तक ले गया। आरोपी छात्रा से रेप किया और फिर गला घोंटकर मर्डर कर दिया। आरोपी मोबाइल से जुआ खेलने का आदी हो गया था। इसमें वह काफी पैसे हार चुका था। एक महीने पहले ही आरोपी ने 45 हजार रुपए का मोबाइल खरीदा था। घटना से 2 दिन पहले ही उस मोबाइल को गिरवी रखकर 10 हजार रुपए में नया मोबाइल ले गया था। अलवर पुलिस ने दुकानदार से मोबाइल भी जब्त कर लिया है। चार्जिंग केबल से गला घोंटा था दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी युवक 22 अप्रैल को सुबह 6:49 बजे डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर IRS अफसर के घर में घुसा और छत पर स्टडी रूम पहुंचा। वहां आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट छात्रा पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने भारी वस्तु से सिर पर कई वार कर उसे बेहोश किया। इसके बाद चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटा। आरोपी ने खून से लथपथ हालत में ही युवती से रेप किया। लहूलुहान युवती को घसीटकर नीचे ले गया था आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह लहूलुहान युवती को सीढ़ियों से घसीटकर नीचे ले गया, ताकि उसके अंगूठे (फिंगर प्रिंट) का इस्तेमाल कर लॉकर खोल सके। यह कोशिश नाकाम रही तो स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने ले लिए। उसने खुद के कपड़ों पर खून देखा तो पीड़िता के भाई की पैंट और चप्पल पहनकर फरार हो गया। एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा था अलवर में जिस महिला से रेप किया, उससे 2 घंटे पहले ही उसके पति के साथ किसी शादी में गया था। वहां से बिना खाना खाए वापस लौट गया। गांव आते ही महिला से रेप किया, उसके बाद दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस से एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा। वहां सुबह पहुंचते ही युवती की हत्या कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। अलवर पुलिस सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपी को आज दिल्ली से राजगढ़ ला सकती है। ————– ये खबर भी पढ़िए दोस्त की पत्नी से रेप कर एंबुलेंस से दिल्ली भागा:डुप्लीकेट चाबी से IRS अफसर के घर में घुसा आरोपी; बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की रेप के बाद हत्या करने से पहले आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। दोनों वारदात के बीच लगभग 7 से 8 घंटे का अंतर रहा। (पढ़िए पूरी खबर)

You missed