जयपुर में IPL मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। सफेद मास्क में भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया और उनके फोटो-वीडियो लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक फैन को टोका और कैमरा बंद करने को बोला। गोविंददेवजी मंदिर परिसर में भीड़ ने उनको घेर लिया। इस दौरान वे थोड़े असहज हो गए। हालांकि कुछ फैंस की जिद्द पर उन्होंने सेल्फी दी। इससे पहले अपनी मां के साथ मंदिर की चौखट पर बैठकर आरती कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भीड़ में मां को संभालते हुए बाहर निकले। अभिषेक शर्मा की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का 25 अप्रैल को SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ मुकाबला है। इसके लिए वे 22 अप्रैल को ही अपनी मां के साथ जयपुर आ गए थे। देखिए, गाविंददेव जी मंदिर में क्रिकेटर की PHOTOS… अभिषेक ने फैन को बोला- मोबाइल बंद करो
अभिषेक शर्मा को मंदिर में देखकर फैंस उत्साहित हो गए। हालांकि उन्होंने सफेद मास्क लगा रखा था, लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद सभी ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोक दिया। फैंस कुछ दूरी से ही उनके साथ सेल्फी लेने का साथ ही वीडियो बनाने लगे। इसके बाद अभिषेक ने उन्हें टोका। भीड़ में असहज दिखे, फैंस ने ली सेल्फी
अभिषेक शर्मा मंदिर परिसर के अंदर भीड़ में असहज दिखे। भीड़ के बीच ही उन्होंने गोविंददेव जी की परिक्रमा की। इससे पहले अभिषेक शर्मा और उनकी मां का मंदिर समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। पुजारियों ने उनके हाथों से पूजा-अर्चना करवाई। साथ ही उनको गोविंद देव जी का प्रतीक चिह्न दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल मैदान में उतरेंगे
अभिषेक शर्मा की टीम सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार (25 अप्रैल) को SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रन की शानदार पारी खेली थी और फिलहाल IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में (323 रन) 1 नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स को अब तक खेले गए 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार मिली है। टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार मिली है। टीम 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। IPL से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में IPL-मैच के स्टूडेंट्स के टिकट 4-घंटे में बिके:SMS स्टेडियम में 1800 कीमत का टिकट 500 रुपए में मिला; टिकट नहीं मिलने युवाओं ने फाड़े बैनर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जयपुर में पहला मैच 25 अप्रैल को होगा। इस बार स्टूडेंट्स के लिए टिकट में खास रियायत करते हुए 1800 रुपए वाले टिकट 500 रुपए में दिया गया। (पढ़िए पूरी खबर)

You missed