भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अफसरों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- मैं अधिकारियों को पाबंद करना चाहता हूं, हमारे जनप्रतिनिधि जन सेवक है, इनका कहा मानिये और जन सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दीजिए। आपको तनख्वाह तो इनके पैसे से ही मिलती है ना.. इन्हीं के टैक्स में से ही मिलती है ना। राठौड़ बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास के विधायक सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। हमारे ऊपर अधिकारी हावी नहीं हो सकता। हमारे ऊपर जनता हावी है। जो सेवा नहीं करें, उसके कान मरोड़ने चाहिए
उन्होंने कहा- जनप्रतिनिधियों के काम नहीं करने की शिकायत उन्हें मिल रही है। जनप्रतिनिधि एक जनसेवक होता है, वो जनता का काम लेकर अधिकारी के पास जाता है, उसका काम नियम के अनुसार होता है। उस काम को करना अधिकारी का दायित्व बनता है। राठौड़ ने कहा- हम जनता की सेवा कर रहे हैं। हम भी सेवा करें, मेरा विरोधी भी सेवा करें। मैं कोशिश करुं कि उससे ज्यादा सेवा करुं, वो कोशिश करें कि मेरे से ज्यादा सेवा करें। कॉम्पिटिशन में आओ तो इस बात के लिए आओ कि सबसे ज्यादा सेवा कौन करें। कांग्रेस भी सेवा करें, बीजेपी भी सेवा करें। कांग्रेस हम से ज्यादा सेवा करें, हम कोशिश करें कि कांग्रेस से ज्यादा सेवा करें। जो अधिक सेवा करें, उसे आशीर्वाद देना और जो सेवा नहीं करें, उसके कान मरोड़ना। गोचर की भूमिका तय है, दुरुपयोग पर करेंगे कार्रवाई
राठौड़ ने कहा कि गोचर की भूमिका तय है, अगर वहां से हटता है तो कहीं और जमीन देनी पड़ती है। मामले में गोचर का संरक्षण सुनिश्चित है। अगर कहीं पर दुरुपयोग किया जा रहा है, तो उसकी जांच की जाएगी। विधायक सेवा केंद्र पर करेंगे समस्याओं का समाधान
विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा- विधायक सेवा केंद्र में कोई भी व्यक्ति अपनी पीड़ा दर्ज करा सकता है। उसकी हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास होगा। इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। मदन राठौड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
मदन राठौड़ बोले-गहलोत को मजा नहीं आ रहा:मजा चखा देंगे, चारों खाने चित्त हो जाओगे, कहीं दिखोगे नहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 80 उपचुनावों में 59 बीजेपी ने जीते हैं। तब भी गहलोत साहब को मजा नहीं आया। पूरी खबर पढ़िए
