नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बाड़मेर से है। यहां ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी और करीब 50 फीट तक बस को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, ग्राउंड कर दिया
जयपुर एयरपोर्ट से नवी मुंबई जाने वाली फ्लाइट को बुधवार को अचानक कैंसिल कर दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E-2719 को सुबह 11:05 बजे रवाना होना था। उड़ान से पहले रूटीन जांच के दौरान इंजीनियरिंग टीम को फ्लाइट में टेक्निकल समस्या दिखाई दी। इसके कंपनी ने फ्लाइट को ग्राउंड कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. स्कूल बस को घसीटता ले गया ट्रक, 1 की मौत
बाड़मेर में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक करीब 50 फीट तक बस को घसीटता हुआ ले गया। एक्सीडेंट में घायल एक बच्चे की जोधपुर ले जाते हुए मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घायल बच्चे सीटों के नीचे फंस गए थे। इन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 3. BCR चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के बुधवार को चुनाव हुए। सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। जयपुर में हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद यहां चुनाव रद्द कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. घर से महिला का किडनैप, लाखों की ज्वेलरी लूटी
अलवर में बुजुर्ग महिला का किडनैप और लूट का मामला सामने आया है। आधी रात को कार में आए बदमाशों ने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंसा और कंबल में लपेटकर ले गए। इसके बाद जंगल में मारपीट की और 8 लाख रुपए की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 5. गैस लीक होने से सड़क पर अचानक हुआ गड्ढा
अजमेर में PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क पर अचानक गड्ढा हो गया। गैस के साथ निकली मिट्टी गाड़ियों और दुकानों पर जा गिरी। दुकानदारों के सूचना देने के बाद भी 30 मिनट तक टीम नहीं पहुंची, जिसके कारण गैस लीक होती रही। बाद में टीम आई और लीकेज को ठीक किया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. कुत्ते ने महिला का चेहरा नोचा, बच्चे के पैर पर काटा
पाली में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसका चेहरा नोच दिया। इसके बाद कुत्ते ने एक बुजुर्ग पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान स्कूटी पर जा रहे 13 साल के बच्चे को नीचे गिरा दिया और उसके पैर पर काट लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. पाक बॉर्डर पर आसमान में दिखा रोशनी का गोला
पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बाड़मेर जिले में मंगलवार रात आसमान में तेज रोशनी का गोला दिखाई दिया। तेज आवाज के साथ चमकती लाइट्स को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उल्कापिंड गिरने या मिसाइल परीक्षण की आशंका के बीच डर का माहौल रहा। करीब 15 मिनट तक रोशनी दिखाई देती रही। पूरी खबर पढ़ें 8. बेटे की मौत, मौके पर आ रहे पिता के पैर टूटे
जालोर में बिजली फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़े कर्मचारी की 11KV की लाइन पर करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव 5 घंटे तक तारों पर ही लटका रहा। उधर, हादसे में बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता बाइक लेकर घर से निकले। रास्ते में कैंपर गाड़ी की टक्कर से उनके दोनों पैर टूट गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 8वीं का स्टूडेंट 49+2 जोड़ नहीं पाया
श्रीगंगानगर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अचानक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने 8वीं के छात्र से पूछा- 49 में 2 जोड़ने पर कितना आएगा। छात्र बोला- 60। इस पर मंत्री ने टीचर को फटकार लगाई। मंत्री ने 7वीं क्लास में सिर्फ 3 छात्रों को बैठे देखा तो सीडीईओ से कहा- स्कूल देखने आते भी हो या नहीं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. IPL के टिकट स्टूडेंट्स को 500 रुपए में मिलेंगे
जयपुर में IPL के इस सीजन का पहला मैच 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। इस मैच के लिए स्टूडेंट्स को गुरुवार से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 500 रुपए में टिकट मिलेंगे।
