हरियाणा के गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहे एक युवक का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना झुंझुनूं जिले के पंचेरीकलां थाना क्षेत्र के सहड़ गांव का है। थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया- बुधवार सुबह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सहड़ रोड पर माजरी गांव के पास एक युवक का शव मिला है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां शव की पहचान विक्रम सिंह (30) पुत्र रघुवीर यादव निवासी सहड़ (पंचेरीकलां) के रुप में हुई। विक्रम के ताऊ के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया- विक्रम सिंह मंगलवार की शाम को गुरुग्राम से अपने गांव सहड़ लौट रहा था। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सूचना मिली कि सहड़ गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मांजरी गांव के पास एक शव मिला है। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंची। जहां शव की पहचान मेरे भाई विक्रम सिंह के रूप में हुई। रिपोर्ट में कृष्ण कुमार ने बताया कि विक्रम की मौत सामान्य हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। गुरुग्राम में ड्राइवरी का काम करता था विक्रम कृष्ण कुमार ने बताया कि विक्रम के तीन भाई थे। जिसमें एक की पहले मौत हो चुकी है। उसका एक भाई संजय सेना में काम करता है। विक्रम के दो बेटे हैं। जिसमें आयुष (12) और आरव (9) है। विक्रम गुरुग्राम में ड्राइवरी का काम करता था। हर एंगल से जांच कर रही पुलिस थाना अधिकारी ने बताया-मृतक के ताऊ के बेटे ने रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। … यहां पढ़ें पूरी खबर युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत:दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर; 3 बाइक पर आए थे बदमाश झुंझुनूं जिले में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। 3 बाइक पर आए बदमाशों ने उसे रोका। इस दौरान कहासुनी होने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। (पढ़ें पूरी खबर)
