नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बालोतरा से है। पचपदरा रिफाइनरी में अग्निकांड के बाद सीएम भजनलाल शर्मा वहां पहुंचे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे सीएम, जहां आग लगी, वहां भी गए
बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज सीएम भजनलाल शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों से हादसे को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीएम ने जहां आग लगी, उस जगह का भी निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें 2. जयपुर में 500 रुपए में भी देख सकेंगे IPL मैच
राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच और भी खास होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों को 1800 से 2500 रुपए तक की टिकट कम कीमत पर बेचने का डिसीजन किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. वसुंधरा के फर्जी लेटर मामले में 3 कांग्रेसी हिरासत में
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का संघ प्रमुख मोहन भागवत के नाम से सोशल मीडिया पर आए फर्जी लेटर का मामला अब मध्यप्रदेश से जुड़ गया है। लेटर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर MP कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ताओं को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें
4. राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, कोटा सबसे गर्म
राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें 5. सरकारी स्कूलों में अब पासबुक से पढ़ा सकेंगे टीचर
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब पासबुक से पढ़ाई करवा सकेंगे। सरकारी स्कूलों में पासबुक के उपयोग पर लगी रोक हटा दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने 9 साल पुराने आदेश में आगे अपील नहीं करने का फैसला लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कॉन्स्टेबल ने ट्रक ड्राइवर को पीटा
अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कॉन्स्टेबल का ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। दिल्ली जाने के लिए ट्रक का इंतजार कर रहे ड्राइवर को कॉन्स्टेबल ने लात और थप्पड़ मारे और खींचकर सड़क पर पटक दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. पुलिस की मौजूदगी में निकली बारात
दबंगों की धमकी के बाद भरतपुर के रूपवास इलाके के सज्जन बास गांव में पुलिस की निगरानी में बारात निकाली गई। आरोप है कि दबंगों ने गांव के मेन रोड से बारात को नहीं जाने की चेतावनी दी थी। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में बाइक सवारों ने लहराई तलवारें
जयपुर में 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवाओं ने काफिला निकालते हुए तलवारें लहराईं। गलता गेट क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवारों ने दहशत फैलाई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बेटी हुई तो कार सजा कर पूरे शहर में घुमाई
भीलवाड़ा में CA ने बेटी होने पर कार को पिंक बैलून से सजाया और बेटी आई है, खुशियों की बहार लाई है के पोस्टर चिपकाकर कार को पूरे शहर में घुमाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10.बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए वोटिंग प्रदेश में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए बुधवार को राज्यभर में मतदान होगा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होने वाले इस चुनाव में एडवोकेट 25 पदों के लिए 234 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।