भीलवाड़ा में बाल विवाह रोकने के लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा पर अबूझ सावों और बाल विवाहों को देखते हुए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। इसी के तहत भीलवाड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाल विवाह के दुष्प्रभाव को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया साथ ही भीलवाड़ा पुलिस द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 16 व्यक्तियों को पाबंद किया गया। 16 व्यक्तियों को किया पाबंद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई को अंजाम देकर बड़लियास थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को, सदर थाना पुलिस द्वारा पांच व्यक्तियों को, गांधीनगर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को, शक्करगढ़ थाना पुलिस द्वारा तीन, मांडलगढ़ पुलिस द्वारा दो और बीगोद पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों सहित पुलिस ने कुल 16 व्यक्तियों को पाबंद किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी इसके साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है,किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर बाल विवाह करवाया जाता है या बढ़ावा देने वाली कोई एक्टिविटी की जाती है तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।