अलवर के रहने वाले युवक ने गुरुग्राम में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी। दंपती किराए का कमरा लेकर बेटे के साथ रहते थे। घटना गुरुग्राम के सेक्टर-9 में रविवार रात को हुई। दीपक कुमार (30) अलवर के सूर्य नगर खुदनपुरी का रहने वाला था। वहीं उसकी पत्नी सोनम बाई (28) बगड़ तिराहा के पास जुगरावर गांव की रहने वाली थी। घटना के समय उनका 6 साल का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। बेटा कमरे में आया तो पिता को फंदे पर लटका देखा। मां भी नहीं उठी। तब वह पड़ोस में भागकर गया। पड़ोसियों ने आकर देखा तो पता चला दोनों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताई यह वजह गुरुग्राम पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया कि रविवार रात को युवक ने शराब पी रखी थी। इस बात पर पत्नी ने उसे टोक दिया। दोनों के बीच लड़ाई हुई। इसके चलते दीपक ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी खत्म कर लिया। दीपक कुमार टैक्सी ड्राइवर था। वहीं उसकी पत्नी सोनम टाटा कंपनी में जॉब करती थी। पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद को इस हत्या-आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। सोनम के पिता बोले- बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था दीपक सोनम के पिता रामप्रसाद ने बताया- एक महीने पहले दीपक अलवर आया था। उस समय सोनम रसोई में खाना बना रही थी। तब भी गला दबाकर उससे मारपीट की थी। वह अक्सर उससे मारपीट करता था। दीपक का भाई बोला- मुझे नहीं पता क्या हुआ दीपक के भाई राकेश कुमार ने बताया- दीपक मेरा छोटा भाई था। मुझे घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा। मुझे मालूम नहीं क्या हुआ है। पति-पत्नी के बीच आपसी रंजिश थी या किसी ने ऐसा करवाया है। दीपक के पिता की दो महीने पहले हुई मौत अलवर में दीपक के पड़ोसी शिंभू कुमार ने बताया- तीनों भाइयों का यहां मकान है। दीपक के पिता की फरवरी 2026 में मौत हो गई थी। दीपक यहां आता-जाता रहता था। कोई विवाद का कारण नहीं था। उन्होंने बताया दीपक गांव से तीन दिन पहले ही गया था। ….. ये खबर भी पढ़ें… जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या:शव के पास बैठा रहा भाई, फसल का हिस्सा लेने घर बुलाया था श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें…