प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाली फेमस राइटर मधु किश्वर पर चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। सोमवार (20 अप्रैल) को मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह सिर्फ गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम है। आरोप है कि फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार कर उसमें अश्लील शब्द जोड़कर वायरल किया गया, ताकि संबंधित व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे और माहौल खराब हो। पुलिस की जांच में खुलासे… इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस नेभारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353 और 356 के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और 67 भी लगाई गई हैं। सेक्टर-26 थाना पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और किस स्तर पर यह सामग्री फैलाई गई। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।