भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 27 अप्रैल को टोंक आएंगे। वे टोंक में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भाजपा कार्यालय टोंक पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री मितलेश गौत्तम ने कहा कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई दिशा देने वाले उनके विचार अत्यंत प्रेरक रहेगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाना हैं, जिससे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आएंगे राजस्थान
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान आएंगे। राजस्थान का पहला कार्यक्रम टोंक में होगा। यह टोंक जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है और कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है। बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार राजस्थान में आ रहे हैं। वे राजस्थान में भी टोंक आएंगे, यहां बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहां से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बूंदी प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बाड़मेर, पाली, चुरू में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन करेंगे और कुछ जिलों में कार्यालयों की भूमि का भूमिपूजन भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और कई मंत्री, पदाधिकारी आएंगे। इनकी रही मौजूदगी बैठक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, संतकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, प्रधान काबरा, राजेश शर्मा,रमाकांत शर्मा, जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल, नीलिमा आमेरा, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, रामावतार धाभाई, दशरथ राजावत, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,कार्यालय मंत्री शम्भू शर्मा,आरव सिसोदिया, हेमंत सैनी, बलवंत मराठा,गणेश शर्मा, सुनील जैन, राजकुमार मीणा आदि मौजूद थे।