सीकर में तेज गर्मी पड़ रही है। यहां रविवार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन-रात के तापमान में 22-23 डिग्री का अंतर हो गया है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर रविवार दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सुबह का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले 4-5 दिन से अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा। अब सीकर में दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है और लोग चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान बीती रात से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। तापमान में दिन-रात के बड़े अंतर (करीब 23 डिग्री का अंतर) के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस बार गर्मी अप्रैल महीने में ही बढ़ने से लोग परेशान हैं।
