एशिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नए जारी किए गए आंकड़ों में इस बार गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अड़ानी अब एशिया के सबसे अमीर आदमी है। जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतम अड़ानी की कुल संपत्ति बढ़कर अब 92.6 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर आदिमियों की सूची में 19 वें स्थान पर हैं।