Unique Farmer ID Benefits: पीएम किसान योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट है। इस योजना में देश के करोड़ों किसानों के लिए एक जरूरी बदलाव हो रहा है, जिसकी लास्ट डेट 15 मई तय की गई है। केंद्र और राज्य सरकारें पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) का लाभ देने के लिए नियमों को और सख्त कर रही हैं। अब केवल e-KYC से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर किसान के पास अपनी ‘यूनिक फार्मर आईडी’ (Farmer ID) होना अनिवार्य है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 मई 2026 के बाद बिना इस आईडी के न तो खाद-बीज मिलेगा और न ही सरकारी केंद्रों पर एमएसपी (MSP) पर फसल बेची जा सकेगी।
