Multibagger Stocks: शेयर बाजार में अक्सर कहा जाता है, “जिसे सबने छोड़ दिया, वही अचानक चमक जाता है।” कुछ ऐसा ही हुआ है एलीटेकॉन इंटरनेशनल के साथ। लंबे समय तक गिरावट झेलने वाला यह शेयर अचानक रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन इस शेयर में अपर सर्किट लगा और यह 5% चढ़कर 43.52 रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर में भारी बाइंग वॉल्यूम देखी जा रही है। दमदार खरीदारी के चलते 17 अप्रैल को करीब 22 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जबकि इसका एक महीने का औसत करीब 15 लाख शेयर था। यानी साफ है, बाजार में इस स्टॉक को लेकर अचानक दिलचस्पी बढ़ी है।
