US-Iran War: जब दुनिया डूब रही हो, तो कुछ लोग तैरना सीख लेते हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करवा दिया। तेल नहीं निकल रहा, खाद नहीं निकल रही, माल ढुलाई ठप है। IMF ने 2026 की ग्लोबल ग्रोथ 3.3% से घटाकर 3.1% कर दी है। अगर जंग लंबी खिंची तो यह 2.5% तक गिर सकती है। गरीब और विकासशील देशों की कमर टूट सकती है। लेकिन अर्थशास्त्र का एक पुराना सच है- हर संकट में कोई न कोई कमाता जरूर है। तो आइए जानते हैं उन 5 सेक्टर्स के बारे में जो इस तबाही के बीच भी मौज में हैं।
