सीकर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे गर्मी की छुट्टियों में काकीनाडा टाउन (आंध्र प्रदेश) से हिसार (हरियाणा) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन का सीकर में 5 मिनट के लिए ठहराव होगा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 07717 काकीनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को सुबह 5:40 बजे काकीनाडा टाउन से रवाना होगी। जो 23 अप्रैल को सुबह 7:55 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 8 बजे रवाना होगी। जो दोपहर 1:40 बजे हिसार स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 07718 हिसार-काकीनाडा टाउन 24 अप्रैल को दोपहर 2:10 बजे हिसार स्टेशन से रवाना होगी। जो शाम 6:36 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 6:41 बजे रवाना होकर 26 अप्रैल को रात 9:35 पर काकीनाडा टाउन स्टेशन पर पहुंचेगी। कुल 24 डिब्बे होंगे इस ट्रेन में 2 फर्स्ट एसी, 3 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
