भीलवाड़ा में नवजात बच्चा सड़क किनारे झाड़ियों में मृत पड़ा मिला। मंदिर जाते श्रद्धालुओं की नजर बच्चे पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को फेंकने वाले अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है। घटना जिले के कोटड़ी थाना इलाके के बड़ा महुआ-मालीखेड़ा रोड की है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे लोगों ने शव देखा। जानकारी के अनुसार- शुक्रवार दोपहर कुछ श्रद्धालु अमावस्या के मौके पर पैदल कोटडी श्याम दर्शन करने जा जा रहे थे। बड़ा महुआ-मालीखेड़ा रोड पर एक श्रद्धालु को सड़क किनारे झाड़ियों में बच्चा दिखा। उसने बाकी श्रद्धालुओं को बुलाया। बड़ी संख्या में महिलाएं जुट गई। इस दौरान 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एंबुलेंस से शव को कोटड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
