अबोहर में एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है, जिसे एक युवक अपने साथ भगा ले गया था। लड़की ने अपनी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अदालत ने युवक को जेल भेज दिया और लड़की को उसके ससुराल भेज दिया। दोनों का मेडिकल भी करवाया गया है। यह मामला अबोहर की नई आबादी का है। बीते 15 फरवरी को नई आबादी निवासी राधा रानी ने थाना नंबर दो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नई आबादी का युवक बबलू ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने हाल ही में युवक और लड़की को एक गुप्त स्थान से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करवाई गई। हालांकि, लड़की ने शुरुआत में मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया था। मेडिकल के बाद लड़की को अबोहर के जज के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट में लड़की बोली- मैं बालिग हो चुकी थी कोर्ट में लड़की ने बयान दिया कि जब वह युवक के साथ गई थी तब वह नाबालिग थी, लेकिन जब उनके बीच संबंध बने तब वह बालिग हो चुकी थी। उसने अनुरोध किया कि युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज न किया जाए। लड़की ने यह भी कहा कि वह अपनी मां के साथ नहीं, बल्कि अपने ससुराल जाना चाहती है। लड़की के बयानों के आधार पर जज ने युवक बबलू को जेल भेज दिया। साथ ही, कोर्ट ने लड़की को उसके ससुराल वालों के साथ भेजने का आदेश पारित किया। वहीं, लड़की की मां ने मांग की है कि उसकी बेटी दो माह की गर्भवती है, इसलिए युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया जाए। मामले की जांच सिटी टू के एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं। ASI बोले लड़की कार्रवाई नहीं चाहती मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया नहीं आबादी निवासी राधा रानी ने 15 फरवरी को थाने में रिपोर्ट लगवाई थी कि मेरी नाबालिक लड़की को बबलू नामक युवक लेकर फरार हो गया। पुलिस उन्हें लगातार पकड़ने का प्रयास कर रही थी। कल पुलिस ने एक अज्ञात जगह से उन दोनों को पकड़ लिया उसके बाद जज को सामने पेश किया गया। जहां लड़की ने अपने बयानों में कहा कि मैं लड़के पर किसी प्रकार की को कार्रवाई नहीं करवाना चाहती। लेकिन जब लड़के ने लड़की को भगाया था लड़की नाबालिक थी इसीलिए पुलिस ने इसी वजह से लड़के बबलू को जेल भेज दिया गया और लड़की की सहमति से उसको ससुराल भेज दिया गया