राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल गुरुवार (16 अप्रैल) को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां शहीद स्मारक और जालोर नागरिक सहकारी बैंक दफ्तर का लोकार्पण करेंगे। जानकारी के अनुसार- राज्यपाल गुरुवार सुबह 8.45 बजे जयपुर से स्टेट हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10.20 बजे वीर वीरमदेव राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में हेलिपैड पर उतरेंगे। सुबह 10.25 बजे हेलीपैड से कार से रवाना होकर पुलिस लाइन जालोर के पास स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में वे शहीद स्मारक का लोकार्पण। इसके बाद वहां से रवाना होकर सुबह 10.45 बजे राजेंद्र नगर रोड पर क्लब के पास स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय पहुंचेंगे और बैंक दफ्तर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे जालोर क्लब सभागार पहुंचेंगे और सहकारी बैंक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.50 बजे जालोर क्लब से रवाना होकर हेलिपैड स्थल पर पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
