नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर CBSE की 10वीं बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी है। राजस्थान का रिजल्ट 94.78 प्रतिशत के साथ रहा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. CBSE की 10वीं में 94.78% रहा राजस्थान का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। राजस्थान (अजमेर रीजन) का रिजल्ट 94.78 प्रतिशत रहा। देशभर में अजमेर रीजन 10वें नंबर पर रहा। पूरी खबर पढ़ें 2. निलंबित RAS की जमानत खारिज, डमी बनकर दी थी परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाले निलंबित RAS अधिकारी हनुमानाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा- अगर आरोपी RAS अधिकारी बना रहता तो यह राज्य को बेच देता। पूरी खबर पढ़ें 3. दहेज लेने के आरोप में स्कूल लेक्चरर सस्पेंड
शिक्षा विभाग ने राजनीति विज्ञान के स्कूल लेक्चरर को दहेज लेने के आरोप में सस्पेंड किया है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पत्नी ने शिकायत की थी। लेक्चरर पर शादी में दहेज लेने और सरकारी सेवा में जॉइनिंग के समय विभाग को गुमराह करने के लिए गलत शपथ-पत्र देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व IAS को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
960 करोड़ रुपए के जेजेएम मामले में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अग्रवाल की रिमांड खत्म होने पर बुधवार को एसीबी कोर्ट में पेशी हुई। सुबोध अग्रवाल ने खुद को जेल में खतरा बताकर अलग सेल में रखने को लेकर एप्लिकेशन दी है। पूरी खबर पढ़ें 5. कुत्तों से बचने के लिए दौड़ाई बाइक, खंभे से भिड़ी
पाली में पीछे पड़े कुत्तों से बचने के चक्कर में स्पीड बढ़ाते ही बाइक बेकाबू हो गई और खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराने के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए और पाट्र्स टूटकर बिखर गए। बाइक सवार सड़क पर गिरते ही अचेत हो गए। एक के हाथ-पैर टूट गए, जबकि दूसरे के चेहरे पर चोटें आई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. कोल्ड ड्रिंक में प्लास्टिक का टुकड़ा, कंपनी पर जुर्माना
जैसलमेर में उपभोक्ता आयोग ने कोका कोला कंपनी पर ढाई लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। कोल्ड ड्रिंक ब्रांड माजा की पैक बोतल में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने पर ये आदेश दिया गया है। कंज्यूमर को मानसिक प्रताड़ना और कानूनी खर्च के लिए 50 हजार रुपए चुकाने का भी आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. 4 दिन बाद बहन की शादी, एक्सीडेंट में भाई की मौत
कोटा में छोटी बहन की शादी से 4 दिन पहले सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। शादी की तैयारियों के बीच युवक अपनी बड़ी बहन को लेने बाइक लेकर उसके ससुराल जा रहा था। रास्ते में सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद युवक उछलकर चंबल नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गया। पूरी खबर पढ़ें 8. 4 किसान भाइयों ने भरा 1.5 करोड़ का मायरा
नागौर में 4 किसान भाई अपने भांजे-भांजियों की शादी में 1.5 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे। इकलौती बहन के 4 बच्चों की शादी में चारों मामा ने मिलकर मायरा भरा। इसमें 25 बीघा खेती की जमीन, 21 लाख 51 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी की ज्वेलरी 15 लाख और 51 हजार कैश टीके में दिए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. हिरण से बिछड़ने पर रोने लगा परिवार
बीकानेर में एक किसान परिवार ने हिरण को बच्चे की तरह पाला। डेढ़ साल तक उसका ख्याल रखा। उसे बोतल से दूध पिलाया। बच्चे उसके साथ खेलते। अब उसे छोड़ने का वक्त आया तो परिवार ने तिलक लगाकर और मिश्री खिलाकर विदा किया। इस दौरान किसान की पत्नी और बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान पुलिस दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
राजस्थान पुलिस दिवस 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य और जिला स्तर पर परेड और पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के समारोह आयोजित होंगे।
