Crude Oil Exports: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने दुनिया के सामने एक बेहद चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के महीने में रूस की कच्चे तेल के निर्यात से होने वाली कमाई लगभग दोगुनी हो गई है। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब दुनिया एक तरफ तनाव और युद्ध का सामना कर रही है। दरअसल, ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ युद्ध के कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा का संकट गहरा गया था। पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक बाजार में हाहाकार मचा दिया था। इसी बढ़ती महंगाई और ऊर्जा संकट को शांत करने के लिए अमेरिका को एक बड़ा कदम उठाना पड़ा।
