जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में घर के बाहर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ की गई। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस द्वारा पांच दिन तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर कार मालिक अपनी क्षतिग्रस्त कार लेकर पुलिस कमिश्नर (सीपी) कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जालंधर कैंट निवासी कार मालिक ऋषि राज ने बताया कि यह घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:57 बजे हुई। उस समय वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और उनकी महिंद्रा XUV500 (नंबर PB-08-EJ-8730) में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए।
एक सप्ताह के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई ऋषि राज ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना कैंट में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, सोमवार दोपहर को वह अपनी क्षतिग्रस्त कार के साथ सीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस मामले में वकील आरएस रंधावा ने बताया कि वह लुधियाना में प्रैक्टिस करते हैं। पिछले सप्ताह उनकी बहन ने उन्हें फोन कर बताया था कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे कुछ बदमाशों ने तोड़ दिए हैं। इसकी शिकायत जालंधर कैंट पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
सीपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित जब जालंधर कैट पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की तो सोमवार दोपहर पीड़ित परिवार के साथ सीपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लोगों को न्याय दिलाते हैं, लेकिन उनके अपने परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।