बाड़मेर कांग्रेस कमेटी को आवंटित जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा- बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जमीन आवंटन हुई थी। किसी भी कोई त्रूटि है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नहीं है तो कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के सीएम को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने इस मामले में उनसे किनारा करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। संगठन व्यक्तिगत तौर पर किसी को परेशान करने की मंशा नहीं रखता है। इधर कांग्रेस का आवंटित जमीन पर धरना बीते 5 दिनों से जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की भूमाफिया के साथ मिलकर बिना वजह परेशान कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने मीडिया बातचीत में कहा- कांग्रेस कार्याल आवंटन सभी लोग जानते है कि यह प्रशासनिक मेंटर है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जमीन आवंटित हुई थी। यदि कोई छोटी-मोटी त्रूटियां है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर त्रूटियां नहीं है तो किसी पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। प्रशासन के साथ बैठेंगे तब बात करेंगे तब पता लगेगा कि हमारी जमीन में क्या कमी है और उनकी जमीन में क्या कमी है। यदि किसी को गलत अलांट हुई है तो मैं मानता हूं कि गलत है। भाजपा नेता और शिव प्रत्याशी के सीएम को चिट्ठी लिखने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह उनका व्यक्तिगत मेंटर है उसमें वो क्या करना चाहते है और क्या नहीं करना चाहते है। संगठनात्मक दृष्टि से मैं आपको बता रहा हूं कि यह प्रशासन का काम है। कहां पर क्या कमी है और क्या ठीक करना है यह उनका काम है। हमारा संगठन व्यक्तिगत तौर पर किसी को परेशान करने की न तो मंशा रखते है और न ही रखेंगे। जमीन आवंटन करना सरकार का सिस्टम है। इससे जुडी खबर पढ़ें…. बाड़मेर में कांग्रेस को आवंटित बेशकीमती जमीन पर विवाद:नगर परिषद दे चुका अल्टीमेटम; जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कलेक्टर के सामने रखा पक्ष
