अजमेर में केमिकल से भरे मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खड़ा ट्रक आग का गोला बन गया। पास के रेस्टोरेंट में चाय पी रहा ड्राइवर तुरंत दौड़ कर आया और जलते ट्रक को स्टार्ट कर आबादी क्षेत्र से करीब 100 मीटर दूर खाली स्थान पर ले गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र में कानाखेड़ी की शनिवार सुबह 10 बजे की है। थाना प्रभारी पारुल यादव ने बताया- केमिकल से भरे ट्रक में आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में बैटरी में डाले जाने वाले एसिड के ड्रम रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का गुबार नजर आया। पहले देखिए ये PHOTOS… शॉर्ट सर्किट से लगी आग पारुल यादव ने बताया कि मिनी ट्रक मुंबई से केमिकल भरकर लाया था और बहरोड़ की ओर जा रहा था। कानाखेड़ी के पास उसमें आग लग गई। ट्रक ड्राइवर परेश रावल और उसका साथी (खलासी) रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुके थे। उन्होंने ट्रक को पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। ड्राइवर को ट्रक से धुआं निकलते दिखा। वह दौड़कर ट्रक के पास पहुंचा और उसे स्टार्ट कर खाली जगह ले जाकर खड़ा कर दिया। लपटें बढ़ती देख आसपास के लोग पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसके बाद दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग ने ट्रक में रखे ज्वलनशील एसिड को चपेट में ले लिया था। (इनपुट सहयोग-श्रवण नाथ-गेगल, रघुनंदन पारीक-श्रीनगर) … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर आग का गोला बना:ड्राइवर जिंदा जला, गाड़ियां छोड़कर भागे लोग, लंबा जाम भी रहा जयपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक केमिकल टैंकर में आग लग गई। नेशनल हाईवे-48 पर हुए हादसे में टैंकर ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे जिले के मोखमपुरा कस्बे में हुआ। (पढ़िए पूरी खबर)