ठाणे के कल्याण में 82 साल की महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया. इसके बाद चार दिनों में 73.3 लाख रुपये ऐंठ लिए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.