भरतपुर में आज ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के सूरजपोल चौराहे से शुरू हुई और शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कुम्हेर गेट पर शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा में करीब 15 झांकियों को शामिल किया गया। इसके साथ ही युवा गानों पर नाचते हुए निकले। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कलाकार ने ज्योतिबा फुले की वेशभूषा पहनी शाम 4 बजे शोभायात्रा सूरजपोल चौराहे से शुरू हुई। शोभायात्रा में 15 झांकियां शामिल की गई। कलाकार ज्योतिबा फुले की वेशभूषा पहनकर रथों पर बैठे हुए नजर आये। शोभायात्रा को देखते हुए बाजारों में जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट शहर के बिजली घर, जनाना अस्पताल के पास, चौबुर्जा, गंगा मंदिर चौराहा, लक्ष्मण मंदिर चौराहा, कोतवाली चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक और मिल्क शेक बांटा। शोभायात्रा को देखते हुए बाजारों से ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया।