भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी बैठक में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद अब सबकी नजरें बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों पर टिक गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल FD दरों में वृद्धि की संभावना नहीं है। लेकिन कई ऐसे संकेत देखने को मिल रहे है, जो बताते है कि भविष्य में दरों में वृद्धि की संभावना है।
