Car Market: देश में लोगों का रुझान अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2024-25 के मुकाबले करीब 84% बढ़कर 1,99,923 वाहनों तक पहुंच गई। देश में कारों की कुल बिक्री 47 लाख से ज्यादा रही। इसमें ईवी की हिस्सेदारी 4.2% रही।