भीलवाड़ा में कोटडी थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से अवैध अफीम जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोटडी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें गाड़ी के गियर बॉक्स के पास छिपाकर रखी 51.16 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए स्कॉर्पियो सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और तस्करी में काम ली जा रही स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से अफीम की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही है। इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में दिलखुश गुर्जर (27) पिता शंकरलाल गुर्जर, श्यामलाल बैरवा (25) पिता प्रभु लाल बैरवा निवासी कोटड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा, एएसआई गोपाल लाल, हेड कॉन्स्टेबल कमलेश, कॉन्स्टेबल अकबर और राकेश शामिल रहे।
