पनियाला और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को डेढ़ घंटे की बिजली कटौती होगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस कोटपुतली पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। सहायक अभियंता विजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक 33 केवी पनियाला फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते 33 केवी जीएसएस नांगल पंडितपुरा, सांगटेड़ा और पनियाला से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहेगी।
