नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। राजस्थान में मंगलवार को जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में बरसात हुई। जयपुर में बारिश से भरे पानी में चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में तेज बारिश, गाड़ियां फंसी, जाम लगा
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद अब अरब सागर में भी एक लो-प्रेशर सिस्टम बन गया। इस सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को जयपुर में तेज बारिश हुई। जगह-जगह पानी भर गया। गाड़ियां फंस गई। जाम लग गया। दौसा, अजमेर, सीकर, बीकानेर, अलवर, नागौर में पानी बरसा। सीकर में लोहारू बस स्टैंड पर 2 फीट तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें 2. चित्तौड़गढ़ में सपना चौधरी की परफॉर्मेंस के दौरान डोम गिरा
चित्तौड़गढ़ में सरकारी फंक्शन में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की परफॉर्मेंस के दौरान डोम गिर गया। इसके नीचे हजारों लोग बैठे थे। सैकड़ों लोग डोम के स्ट्रक्चर पर चढ़े हुए थे। हादसा जिले के निंबाहेड़ा में राष्ट्रीय दशहरा मेला उत्सव के दौरान सोमवार रात 12 बजे हुआ। अधिकारियों का दावा है कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। पूरी खबर पढ़ें ​​​​​3. ​लेपर्ड को हाईवे से उठाकर बोलेरो में ले गया सरपंच
करौली में नेशनल हाईवे-23 पर घूम रहे लेपर्ड के शावक को बोलेरो सवार युवक गाड़ी में डालकर ले गए। इस दौरान पीछे आ रहे कार सवार ने वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद सरपंच सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शावक को बरामद कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़ें 4. राजस्थान की MBBS स्टूडेंट की बांग्लादेश में मौत
झालावाड़ की मेडिकल स्टूडेंट की बांग्लादेश में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिड़ावा निवासी निदा खान (19) दो साल से बांग्लादेश के ढाका में MBBS की पढ़ाई कर रही थी। इस साल सेकेंड ईयर में थी। 28 सितंबर को कॉलेज प्रशासन ने परिजन को फोन करके बताया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. भास्कर एप का आमजन की समस्याओं वाला सेगमेंट लॉन्च
दैनिक भास्कर एप का आमजन की समस्याओं से जुड़ा नया सेगमेंट आज से लॉन्च हो गया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसकी शुरुआत की। सेगमेंट की शुरुआत होते ही लोगों ने समस्या से जुड़ी फोटो और उसकी जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को भास्कर एप पर मिल रही सड़कों से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बस-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत
बालोतरा में बस और कार की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में कार सवार पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बस और कार सवार 23 लोग घायल हैं। हादसा NH-25 पर पचपदरा थाना क्षेत्र के बागुंदी के पास मंगलवार शाम 4 बजे हुआ। कार में 4 लोग सवार थे। वे बालोतरा से बाड़मेर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. NSG कमांडो ने काट दिए थे हाथ, डॉक्टरों ने जोड़े
बाड़मेर में NSG कमांडो के हमले में युवक के कटे दोनों हाथों के पंजों को जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने फिर से जोड़ दिया है। घायल हरलाल को 18 सितंबर को सुबह 4 बजे जोधपुर एम्स में एडमिट कराया गया था। उसी दिन डॉक्टरों ने 10 घंटे ऑपरेशन कर उसके दोनों हाथों के कटे पंजों को जोड़ दिया था।​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 8. दिलावर बोले- डोटासरा टीचर्स के ट्रांसफर के पैसे लेते थे, उनके गुण मुझमें नहीं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया। दिलावर ने कहा- डोटासरा मेरे अच्छे, लेकिन बेईमान दोस्त हैं। वे टीचर्स के ट्रांसफर के लिए पैसे ले रहे थे। वे सही कह रहे हैं। उनमें बहुत गुण थे, वह मुझमें नहीं हैं। दरअसल, डोटासरा ने कहा था- ‘शिक्षा मंत्री है, लेकिन शिक्षा का एक भी शब्द नहीं।’ पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. कोटा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण तैयार
कोटा का 132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला 2025 इतिहास रचने के लिए तैयार है। करीब चार महीने में कारीगरों ने विश्व का सबसे ऊंचा (221 फीट) रावण तैयार किया है। बीती शाम दशहरा मैदान ग्राउंड में क्रेन की मदद से इस पुतले को खड़ा किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. शारदीय नवरात्र की महानवमी
शारदीय नवरात्र की महानवमी 1 अक्टूबर यानी बुधवार को है। यह नवरात्र का आखिरी दिन होता है। मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। घर-घर में कन्या भोज भी कराया जाएगा।