बीकानेर में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। एक पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले में कुछ युवक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गए। आरोपियों के साथी सरिया और लाठी लेकर आ गए। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पथराव शुरू का दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों गुट के लोग फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे भाजपा नेता और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। लोगों का आरोप है कि कुछ युवक मोहल्ले की महिलाओं और युवतियों पर कमेंट करते हैं। सोमवार रात को महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के चौखूंटी इलाके की सोमवार रात करीब 10 बजे की है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग मोहल्ले से लाठियां लेकर दौड़ते हुए आ रहे हैं। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोग भी लाठियां लेकर आ जाते है। कुछ देर तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे और झड़प की स्थिति बनी रही। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। SHO रोहित चौधरी ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूरे क्षेत्र में पुलिस बत तैनात किया। हालात को काबू में करने के लिए रातभर पुलिस बल तैनात रहा। पहले घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखें … SHO रोहित चौधरी ने बताया- फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उपद्रव करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। रात में हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश था, जिन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। विरोध करने पर मारपीट, फिर जुटे दोनों पक्ष
आरोप है कि कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। घटना में किसी के भी चोटिल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और भाजपा नेता आपस में उलझे घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और भाजपा नेता वेद व्यास मौके पर पहुंचे। इस दौरान वेद व्यास और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा नेता विजय उपाध्याय भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। SHO रोहित चौधरी ने बताया- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग नया शहर थाने पहुंचे। इस संबंध में परिवाद भी दिया गया है, जिसमें आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी मोहल्ले में घुस आए और लाठियों, सरियों तथा पत्थरों से हमला किया। घटना के बाद की ये तस्वीरें भी देखिए …