पाली की कई स्कूलों में मंगलवार को अनूठा नजारा देखने को मिला। क्योंकि आज स्टूडेंट को यहां टीचर नहीं न्यायिक अधिकारी क्लास ले रहे थे। उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रहने, पढ़ाई पर फोक्स करने किसी भी तरह की समस्या चाहे वह घर, स्कूल हो या रास्ते में कोई परेशान करता हो तुरंत स्कूल में लगे बॉक्स लिखकर डालने के लिए बोला ताकि उसका समाधान कर उन्हें राहत दी जा सके।
न्यायिक अधिकारी बोले- बोलने में शर्म आती हो तो बॉक्स में लिखकर डाले शिकायत
पाली शहर के बालिया स्कूल में छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला न्यायाधीश), पाली के सचिव विक्रम सिंह भाटी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग गेटअप रचते है। जिसमें से कई स्टूडेंट राक्षक का गेटअप भी रचते है। ऐसे में साथी स्टूडेंट उन्हें चिढ़ाते है। यह भी गलत बात है। अगर कोई ऐसा करता है तो आप तुरंत टीचर से उसकी शिकायत कर ताकि समस्या का समाधान हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई धमकी भरा मैसेज दे रहा हो। पापा-मम्मी को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत शिकायत करे। परिजन, पुलिस, टीचर सभी आपकी मदद करेंगे।
उन्होंने एक शिकायत बॉक्स बताते हुए स्टूडेंट से कहा कि उन्हें अगर बोलकर अपनी समस्या बताते में परेशानी होती हो तो इस शिकायत बॉक्स में लिखित में अपनी समस्या लिखकर डाल सकते है। कैसे भी समस्या हो चाहे वह घर, स्कूल से संबंधित हो या रास्ते में कोई परेशान कर रहा हो तुरंत उस पर एक्शन लेकर बच्चों को राहत दिलाई जाएगी। इसी तरह अन्य स्कूलों में न्यायिक अधिकारी साइबर फ्रॉड सहित अन्य मुददों पर जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया
बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में जागरूक किया। समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालय में बच्चों के सुविधार्थ को लेकर शिकायत पटी (कोर्ट वाली दीदी) भी स्थापित की गई। जिससे विद्यार्थी विद्यालय तथा अपने आवासीय स्थान से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस पेटी में डाल सके।
ट्रासफोर्मेटिव ट्यूजड अभियान का शुभारम्भ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से ट्रासफोर्मेटिव ट्यूजड (परिवर्तनकारी मंगलवार) अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक कानून मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इसी क्रम में जिला स्तर तथा तालुका स्तर के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने राजकीय तथा गैर राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजेंद्र कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली ने शहर के पीएमश्री राजकीय बागड उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजेन्द्र कुमार ने आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग तथा दुरूपयोग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर कानून, साइबर अपराध, साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, सोशल मीडिया के उपयोग, साइबर सुरक्षा आदि के संबंध में बताया। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग की लत के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह इस दौरान पीएमश्री राजकीय बागड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बसंत परिहार, गुरप्रीत सिंह प्रभारी लीगल एड क्लिनिक तथा पीएम सेठ मुकनचंद बालिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल एवं प्रभारी लीगल एड क्लिनिक अंबुज पंचौरी, पारी प्रभारी प्रतिभा पाण्डे सहित अन्य टीचर्स मौजूद रहे।