स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ब्लूटूथ से नकल मामले में फरार वांटेड को अरेस्ट किया है। कनिष्ठ लेखाकार एवं राजस्व लेखाकार (JA-TRA) भर्ती परीक्षा में संगठित गिरोह ने धांधली की थी। RPSC की ओर से आरोपी को एग्जाम से बेन कर दिया गया था। एसओजी की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- एसओजी ने लम्बे समय से फरार आरोपी नवल किशोर (40) निवासी मण्डावरी दौसा को अरेस्ट किया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से अगस्त-2015 में कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार के पदो की भर्ती निकाली गई थी। इस कॉम्पिटिशन एग्जाम में संगठित गिरोह की ओर से बाड़मेर, जालौर, जोधपुर व अन्य स्थानों से मोबाइल नेटवर्क के जरिए पूरे राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को ब्लूटूथ के जरिए दोनों परियों के प्रश्न-पत्र हासिल कर सॉल्व करवाए गए थे। संगठित गिरोह के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा होकर परीक्षा शुरू होने के बाद मोबाइल के जरिए प्रश्न-पत्र प्राप्त किया। विषय विशेषज्ञों के प्रश्न-पत्र को सॉल्व करवाकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उनके कैंडिडेट्स को ब्लूटूथ के जरिए उत्तर लिखवाकर नकल करवाई गई। परीक्षा में ब्लूटूथ से चीटिंग करते आरोपी नकल किशोर मीना को पकड़ा गया था। आरपीएससी जांच में पता चला कि उसके सहयोगियों के साथ मिलकर परीक्षा से पहले ब्लूटूथ किट दिया गया था। ब्लूटूथ किट पहनकर आरेापी नकल किशोर एग्जाम सेंटर में दाखिल हुआ। परीक्षा की दोनों परियों में नवल किशोर मीना की ओर से सस्पेक्ट मॉड्यूल के जरिए ब्लूटूथ नकल की गई। आरपीएससी की ओर से आरोपी नवल किशोर मीना को कॉम्पिटिशन एग्जाम व इंटरव्यू से डिबार (बेन) कर दिया गया था। एसओजी टीम ने शनिवार को दबिश देकर आरोपी वांटेड नवल किशोर को पकड़ा है। मास्टर माइंड सहित 22 अरेस्ट
एसओजी की ओर से प्रकरण में अब तक गिरोह के मास्टर माइंड सहित 22 सदस्यों को अरेस्ट किया जा चुका है। गिरोह के मास्टर माइंड मोहनलाल विश्नोई निवासी जालेली जोधपुर, जगदीश ज्याणी निवासी दाता जालौर, जगदीश विश्नोई निवासी खारा करडा जालौर, ओमप्रकाश ढाका निवासी पुर जालौर, बन्टु उर्फ जोगाराम जाट निवासी खारा करडा जालौर, पम्माराम विश्नोई पटवारी निवासी मालवाडा जालौर और टीचर रामनिवास विश्नोई निवासी भादेराना जालौर, टीचर मनोहरलाल सुथार निवासी कारोला जालौर व पीटीआई हरीराम विश्नोई निवासी बूल बाडमेर सहित कुल 22 आरोपी अरेस्ट हो चुके है।