राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 का एग्जाम पूरा हो गया। दो दिन दो-दो पारियों में एग्जाम हुआ। सोमवार को एग्जाम के लिए 3 लाख 85 हजार 29 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में जहां 3 लाख 37 हजार 30 कैंडिडेट्स शामिल हुए, वहीं दूसरी पारी में 2 लाख 35 हजार 340 कैंडिडेट्स ने ही परीक्षा दी। पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में जीके का पेपर था। कैंडिडेट्स को दोनों पारियों में शामिल होना था। लेकिन 1690 कैंडिडेट्स ऐसे थे, जिन्होंने पहली पारी में एग्जाम दिया, लेकिन दूसरी पारी में शामिल नहीं हुए। इससे पहले, पहली पारी में अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई थी। जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया था। कुछ सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचीं। जब वे अंदर परीक्षा दे रही थीं तो उनके परिजन बच्चे को संभाल रहे थे। कुंडल और रबर बैंड खुलवाए भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई थी। सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए। अभ्यर्थियों को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा थी। 1174 परीक्षा केंद्र बनाए थे एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए थे। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब देखिए- परीक्षा केंद्र के बाहर के PHOTOS… …. SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…