समय के साथ-साथ स्कूलों में न केवल पढ़ाई के नियम बदले हैं बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग भी बढ़ा है. स्कूलों में पढ़ाई सिर्फ अक्षरों तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि इंटरनेट के मायाजाल को समझना भी सिखाया जा रहा है. यानी बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी बताया जाएगा. मकसद सिर्फ इतना नहीं है कि बच्चे मोबाइल या ऐप्स चलाना सीखें, बल्कि वे यह समझें कि तकनीक काम कैसे करती है और उसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए.
