जोधपुर में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से व्यापारी जिंदा जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार में व्यापारी का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11:42 बजे हुई। बोरानाडा थाने के कॉन्स्टेबल ललित ने बताया- कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान धोरीमन्ना (बाड़मेर) निवासी भरत लुनिया (40) के रूप में हुई है। फिलहाल वह जोधपुर के बासनी में रह रहा था। पहचान कंफर्म करने के लिए परिजनों को बुलाया गया है। डीएनए सैंपल के आधार पर भी पहचान की जाएगी। हादसे के समय कार सड़क के साइड में कच्चे रास्ते पर खड़ी थी। कार का एक गेट भी खुला हुआ था। व्यापारी सीट को पीछे करके आराम की मुद्रा में लेटा हुआ था। परिजनों के मुताबिक, भरत सुबह 9 बजे बासनी स्थित घर से निकला था। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। देखिए, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… आग लगने का कारण पता नहीं चला हेड कॉन्स्टेबल अरविंद मीणा ने बताया- बोरानाडा के भांडु पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को बोरनाडा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। बोरानाडा फायर ब्रिगेड ऑफिस के फायरमैन जसराज ने बताया- हमें 11:42 बजे भांडु पेट्रोल पंप के सामने एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। … यह खबर भी पढ़ें… ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन की मौत : पिता की हालत गंभीर, बेटी की 6 महीने पहले ही हुई थी शादी जयपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं उनके पिता गंभीर घायल हो गए। घटना चाकसू थाना इलाके में शनिवार रात 11 बजे हुई। (पूरी खबर पढ़ें)
