पाली में मादा लेपर्ड F2 पर कुत्ता भारी पड़ गया। शिकार करने पहुंची लेपर्ड को जान बचाकर भागना पड़ा। जंगल में पहाड़ी के नीचे तीन कुत्ते खड़े थे। तभी घात लगाकर बैठी लेपर्ड ने एक कुत्ते को दबोच लिया। कुत्ते ने लेपर्ड को गिरा दिया। शिकार को छोड़कर लेपर्ड जान बचाकर जंगल में भाग गई। मामला बाली में जवाई लेपर्ड क्षेत्र के हिल रिस्ट एरिया का 4 अप्रैल का है। इसका वीडियो आज सामने आया है। पर्यटकों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया था। 3 PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम सुबह लेपर्ड ने बकरे का शिकार किया था, कुत्ते अवशेषों के पास खड़े थे पर्यटकों ने बताया- बीसलपुर-जवाई मार्ग पर हिल रेस्ट एरिया में शनिवार सुबह मादा लेपर्ड ने बकरे का शिकार किया था। शाम को शिकार को लेने पहुंची तो शिकार के पास तीन कुत्ते खड़े थे। यह देख लेपर्ड ने झपट्टा मारकर एक कुत्ते को पकड़ लिया। दो कुत्ते वहां से भाग गए। झाड़ियों के पास कुछ देर तक दोनों में संघर्ष चला, लेपर्ड कुत्ते का मुंह पकड़कर घसीट रही थी तभी कुत्ते ने लेपर्ड को गिरा दिया। इसी बीच लेपर्ड कुत्ते को छोड़कर वहां से भाग गई। जवाई रेंजर जितेंद्र सिंह ने बताया-वीडियो में दिख रहे इस लेपर्ड का नाम जिप्सी ड्राइवरों F2 रखा हुआ है। वह सुबह के शिकार को लेने वापस आई थी। तभी वहां कुत्तों को देख लिया था और हमला कर दिया। 20 गांवों में लेपर्ड की 50 से ज्यादा फैमिली जवाई एरिया को जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया है। यहां लेपर्ड की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां के पैरवा, सैणा, जीवदा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, लालपुरा, सिवेरा और लुंदाड़ा समेत करीब 20 गांव ऐसे हैं, जहां लेपर्ड की 50-60 फैमिली है। ज्यादातर लेपर्ड के ठिकाने इंसानी आबादी के पास हैं। सेलिब्रिटी की पसंद बना जवाई अब तक जवाई की पहचान यहां के सबसे बड़े डैम से थी। लेपर्ड के कारण कुछ सालों में यह देश का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट बना है। लेपर्ड सफारी के लिए यह सबसे बेहतर जगहों में से एक है। यहां कई एड फिल्म भी शूट हो चुकी हैं। यहां हर साल टूरिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, विक्की कौशल और कटरीना कैफ, उर्फी जावेद,अक्षय कुमार भी जवाई लेपर्ड सफारी का आनंद ले चुके हैं। लेपर्ड की ये खबर भी पढ़ें… कुत्तों से डरकर भागा लेपर्ड, VIDEO:एक कुत्ते पर किया हमला, गर्दन पकड़ बैठा रहा; शिकार छोड़कर भागा दौसा में लेपर्ड ने कुत्ते पर अटैक कर दिया। कुछ सेकेंड वह उसकी गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। जैसे ही दूसरे कुत्ते लेपर्ड की तरफ आए तो वह उनसे डरकर भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर) कुत्तों से डरकर भागने वाले लेपर्ड ने 2 शिकार किए:ग्रामीणों का दावा- वही तेंदुआ फिर से आया; ढाई घंटे में 2 डॉग्स उठाकर ले गया दौसा में लेपर्ड ने 2 कुत्तों का शिकार कर लिया। ग्रामीणों का दावा है कि ये वही लेपर्ड है जो 30 जनवरी को कुत्तों से डरकर भागा था। उसी जगह लेपर्ड फिर से आया और ढाई घंटे में 2 कुत्तों का शिकार कर ले गया। (पढ़ें पूरी खबर)
